फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले कर्मचारियों का आंदोलन तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम बागवानी विभाग के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले सेक्टर-23 स्थित रोज नर्सरी के बाहर कर्मचारियों ने गेट रैली कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

को-ऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर से आंदोलन चल रहा है लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक बातचीत का कोई प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि 9 फरवरी से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी और 26 मार्च को चंडीगढ़ सचिवालय का घेराव किया जाएगा।
वर्करों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघबीर चंद ने केंद्र सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि डीसी रेट्स में सभी कर्मचारियों को समान वेतन वृद्धि मिले और आउटसोर्स हॉर्टिकल्चर सुपरवाइजरों को उनकी योग्यता के अनुसार संशोधित डीसी रेट्स में उच्च वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पर्याप्त बजट होने के बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। दो से तीन महीने तक वेतन न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। कर्मचारियों ने आउटसोर्स कर्मियों को बोनस देने और डेलीवेज कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी उठाई। गेट मीटिंग को रोहित कुमार, राम दुलार, हरजीत सिंह, अश्वनी कुमार और मनु राम ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें