फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह मैराथन से चुस्ती... शाम को पैर पटकदे गबरू की ताल पर भंगड़े से भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट : कविता बिश्नोई फोटो : मेरे ट्रैक से
विज्ञापन

सुबह मैराथन से चुस्ती... शाम को भंगड़े से भरा जोश
पेक में तीन दिवसीय टेक्नो-कल्चरल फेस्टिवल की शुरुआत, 34 कॉलेजों ने लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को परिसर के युवाओं ने सुबह साढ़े 5 बजे मैराथन से छात्रों में जोश भरा। इसके साथ ही पूरा दिन विभिन्न टेक्निकल और कल्चरल कार्यक्रमों के बाद रात को पैर पटकदे गबरू... की ताल पर भंगड़े से छात्रों और शिक्षकों में जोश भरा। पेक में शनिवार को तीन दिवसीय टेक्नो कल्चरल फेस्टिवल की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में 34 कॉलेजों ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत मैराथन से की गई। इसे पेक निदेशक डॉ. बलदेव सेतिया ने हरी झंडी दिखाई और छात्रों को तीन दिवसीय कार्यक्रमों को जोश आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने पेक से शुरू होकर विज्ञान पथ, मटका चौक, सिटको रोड, गवर्नमेंड आर्ट एंड गैलरी इत्यादि रास्तों को कवर किया। इसके बाद दिन में मिस्टर एंड मिस पेकफेस्ट, कव्वाली, डांस, पंजाबी कविता, गिद्दा-भंगड़ा और पोस्टर इत्यादि का आयोजन किया गया। पेक में दो साल बाद ऑफलाइन फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान छात्रों ने पूरे परिसर को कलात्मक तरीके से सजाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें