फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नाबालिग से 2500 रुपये झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा थाना पुलिस ने 15 साल के नाबालिग से 2500 रुपये झपटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मनीमाजरा के ठाकुरद्वारा निवासी आरोपी सुरेश बहादुर को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मनीमाजरा निवासी शिकायतकर्ता जयदेव मन्नाने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने बेटे को 2500 रुपये देकर पोस्ट ऑफिस में जमा करवाने के लिए भेजा था। बेटा पोस्ट ऑफिस गया तो लंच टाइम होने के चलते बंद था। वापस लौटते समय वह जूस पीने के लिए रुक गया। जब नाबालिग ने जूस के पैसे देने के लिए निकाले तो पीछे से आए एक युवक ने 2500 रुपये झपट लिए और मौके से भाग गया। मनीमाजरा थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। कैमरों से आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें