फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिव बटालवी और सुरजीत पातर को साहित्यिक श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब कला भवन में पंजाबी लेखक सभा चंडीगढ़ की ओर से पंजाब के लोकप्रिय कवियों शिव कुमार बटालवी और सुरजीत पातर की स्मृति में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों कवियों की बरसी पर हुए इस आयोजन में 60 से अधिक साहित्यप्रेमियों ने उनकी कविताओं, गीतों और गजलों का पाठ व गायन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मंच पर केवल दो कुर्सियां रखी गईं। आयोजकों ने इसे प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत करते हुए कहा कि समारोह के मुख्य अतिथि सुरजीत पातर हैं और अध्यक्षता शिव बटालवी कर रहे हैं। सभा के महासचिव भूपिंदर सिंह मलिक ने कहा कि हर व्यक्ति ने अपने हिस्से के शिव और पातर को उनकी रचनाओं के माध्यम से याद किया।
सभा अध्यक्ष दीपक शर्मा चनारथल ने कहा कि दोनों कवियों की लोकप्रियता आज भी नई पीढ़ी में कायम है। कार्यक्रम में निम्मी वशिष्ठ, लाभ सिंह लहली, मीत रंगरेज और रेखा मित्तल ने प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावुक कर दिया। समारोह में कैप्टन नरेंद्र को कला, साहित्य और संस्कृति में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें