फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दोस्त की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खानपुर पार्टी गोलीकांड मामले के मुख्य संदिग्ध को पुलिस ने पांच दिन की गहन तलाशी के बाद गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ हैरी (22) को खरड़ स्थित एक ठिकाने से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक 19 वर्षीय छात्र की जान चली गई थी। गिरफ्तारी की पुष्टि कर डीएसपी खरड़ करण सिंह संधू ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। उसको दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी का पता लगाने के लिए दो टीमें गठित की गईं। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान हरविंदर ने पुलिस को बताया कि उसे बंदूक लोड होने की जानकारी नहीं थी, उसने दावा किया कि यह उसे उसके किसी दोस्त ने दी थी। संधू ने कहा कि उसने खुलासा किया कि पार्टी के दौरान उसके और पीड़ित के बीच बहस हो गई थी। गुस्से में आकर उसने पीड़ित की कनपटी पर बंदूक रख दी और ट्रिगर दबा दिया।
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि गोलीबारी के बाद वह घबरा गया था। उसने बताया कि उसने शुरू में आत्मसमर्पण करने के बारे में सोचा था, लेकिन डर के मारे वह मौके से भाग गया। पुलिस के अनुसार, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार देसी और बिना लाइसेंस का था। रिमांड के दौरान उसे बरामद करने के प्रयास जारी हैं। जांचकर्ता दोनों के बीच विवाद के कारणों की भी जांच कर रहे हैं। मृतक शिवांस राणा (19) हिमाचल प्रदेश के ऊना का रहने वाला था। ऊना के सरकारी कॉलेज में बीसीए का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें