मोबाइल डाटा जांच में मिले सुराग
पंजाब पुलिस घटनास्थल के आसपास मोबाइल टावरों का डाटा भी खंगाल रही है। चूंकि यह घटना रात के समय हुई थी। इस कारण बहुत कम मोबाइल प्रयोग में रहे हैं, इसलिए पुलिस शॉर्टलिस्ट किए गए मोबाइलों की मूवमेंट व डाटा जांच रही है। इस जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिस पर पुलिस काम कर रही है।
घटना में खालिस्तानी एंगल
पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया है कि चर्च पर हमला करने वाले चारों आरोपी खुद को खालिस्तानी बता रहे थे। इस कारण से पुलिस जांच में खालिस्तानी एंगल पर सबूत जुटा रही है। पंजाब सरकार की ओर से भी तरनतारन जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। एहतियातन प्रशासन की ओर से जिले के सभी स्कूल बंद किए गए हैं।
पुलिस ने घोषित किया एक लाख इनाम
पुलिस की ओर से कहा गया है कि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों द्वारा इस मामले में संपर्क किया गया है। हालांकि उनकी पहचान गुप्त रखी गयी है। कोई भी व्यक्ति तरनतारन के एसपी के मोबाइल नंबर 9815086860, डीएसपी के मोबाइल नंबर 9915700557 और नंबर 8725021100 पर जानकारी दे सकता है।