फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: नहीं सुधर रहा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू, अब श्री दुर्ग्याणा मंदिर प्रबंधक कमेटी को दी धमकी

Mon, 22 Jan 2024 06:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब सीएम भगवंत मान और डीजीपी के बाद अब उसने अमृतसर स्थित श्री दुर्ग्याणा मंदिर प्रबंधक कमेटी को धमकी दी है। आतंकी पन्नू अमेरिका में छिपा है। वहीं से वीडियो बनाकर आए दिन धमकी देता रहता है। भारत सरकार उसको आतंकी घोषित कर चुकी है। वहीं उसके संगठन सिख फॉर जस्टिस को प्रतिबंधित भी किया गया है। 
विज्ञापन
गुरपतवंत सिंह पन्नू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू हर रोज नई-नई धमकी भरी वीडियो जारी कर रहा है। अब पन्नू ने पंजाब के अंदर हिंदू-सिखों में एक बार फिर नफरत फैलाने की साजिश के तहत धमकी भरा वीडियो जारी किया है। पन्नू ने धार्मिक स्थानों को हानि पहुंचने की धमकी दी है।

विज्ञापन


गुरपतवंत सिंह पन्नू ने श्री दुर्ग्याणा मंदिर प्रबंधक कमेटी को धमकी दी है कि वह मंदिर के कपाट बंद करके इसकी चाबियां श्री हरमंदिर साहिब को सौंप दें। अन्यथा जब पंथ आजाद होगा तो इसका फैसला किया जाएगा।

वीडियो में आतंकी पन्नू ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर विवादित ढांचे को गिराकर बनाया गया है। इससे तय है कि अयोध्या राम की है। इसी तरह अमृतसर चौथे पातशाह गुरु श्री रामदास जी का बसाया हुआ शहर है और यह गुरु रामदास जी का ही रहेगा। यहां श्री हरमंदिर जी के बराबर दुर्ग्याणा मंदिर बनाया गया है। इसलिए इसकी कोई जगह नहीं बनती। यह शहर श्री गुरु रामदास जी का है। 
विज्ञापन


पन्नू ने कहा कि मंदिर कमेटी को उनकी सलाह है कि मंदिर के दरवाजे बंद करके चाबियां श्री हरमंदिर साहिब में अरदास करके सौंप दें। अगर मंदिर कमेटी ऐसा नहीं करती है तो जब पंथ आजाद होगा तो भारत से पहले पंजाब को आजाद करवाया जाएगा और उसके पश्चात पंथ फैसला करेगा कि दुर्ग्याणा मंदिर का क्या होगा? इसके अलावा आतंकी पन्नू ने हरिद्वार व ग्वालियर को निशाना बनाने की भी धमकी दी। इससे पहले पन्नू ने एयर इंडिया को उड़ाने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें