फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते, बंदरों के बाद अब सांप का आतंक

Sat, 24 May 2014 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक तो शहर में सिर्फ कुत्तों और बंदरों ने ही आतंक मचा रखा था, लेकिन अब सांपों का भी खतरा पैदा हो रहा है। शहर में कई जगह सांप निकलने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


आमतौर पर बारिश के मौसम में ही सांप निकलने शुरू होते हैं, लेकिन इन दिनों भी कई जगह पर सांप दिख रहे हैं। सांप पकड़ने में माहिर सलीम ने बताया कि इस महीने में ट्राइसिटी और आसपास के क्षेत्रों में सांप निकलने की करीब 35 कॉल्स आ चुकी हैं।

सलीम ने बताया कि इस महीने में सेक्टर-4 में दो बार उन्होंने सांप पकड़ा। इसके अलावा जनता कालोनी, नया गांव, जीसीजी-11, रामदरबार, सेक्टर-48, ढकोली, सेक्टर-12ए पंचकूला और जीरकपुर में वे सांप पकड़ चुके हैं।
विज्ञापन


जिस तरह शहर में कुत्ते काटने के इलाज के लिए एक ही डिस्पेंसरी है, उसी तरह सांप पकड़ने का जिम्मा भी एक ही व्यक्ति पर छोड़ हुआ है। ट्राइसिटी ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी सांप पकड़ने के लिए लोग सलीम को ही बुलाते हैं। इतना ही नहीं वन विभाग भी सांप पकड़ने के लिए सलीम से ही 9878687500 संपर्क करते हैं।
विज्ञापन


सांप काटने पर ये करें
- घाव को पानी से अच्छी तरह धोएं
- जिसको सांप काटा है, उसे चलने-फिरने बिलकुल न दें
- जहां सांप काटा है, उस जगह को कपड़े से बांध दें
- कपड़े को हल्का ही बांधे, कसकर बांधने पर कई बार शरीर में गैंगरीन फैल जाता है
- नजदीकी डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और इलाज करवाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें