चंडीगढ़। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत दिवस पर कई कार्यक्रम हो रहे हैं। तेरा ही तेरा मिशन सेवा के साथ यह पर्व मना रही है। इसी कड़ी में 20 दृष्टिहीन लोगों को एक ऐसा चश्मा दिया गया है तो उनके 60 प्रतिशत कार्य स्वयं ही कर लेंगे। स्मार्ट ग्लासेज कीमत करीब 45 हजार रुपये है, इसे फ्री में दिया गया है। चश्मे सेक्टर- 33 के गुलाटी भवन में शिविर के दौरान दिए गए। यह एंड्रायड फोन से चलता है।
संचालक एचएस सभरवाल ने बताया कि 20 लोगों को चश्मा दिया गया। इस चश्मा में मॉड्यूल लगा है। जो पूरे तरह से ब्लाइंड है उनको यह चश्मा लगा दिया जाए तो 60 प्रतिशत काम वह स्वयं ही कर लेंगे। उस चश्मा को लगाने से दिखेगा नहीं लेकिन वह फोटो खींचकर कानों में बताता जाएगा। यह कि आगे कितने लोग खड़े हैं। भीड़भाड़ वाले जगह पर भी वह बताता जाएगा कि कहां पर कितने लोग खड़े हैं। चश्मा लगाने वाले माड्यूल पर हाथ लगाएंगे तो वह पिक्चर बोलने लगेगा। वह 52 भाषाओं में ट्रांसलेट करेगा।