चंडीगढ़। शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्जकर टेनिस खिलाड़ी नेशनल रैकिंग टेनिस चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। मुकाबले रूट्स टेनिस अकादमी जीरकपुर में अंडर-14 और 18 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं।
अंडर-14 आयु वर्ग में त्रिशुभ कुमार ने जाहन जॉली को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से हराया। अन्य मुकाबलों में अदवित तिवारी ने केविन ग्रोवर को 6-3, 6-2 से, कंवर सिंह ने सक्षम गुप्ता को 6-3, 6-0 से, दिव्यांश ने केतन कालिया को 6-3, 6-4 से, तेजस खोसला ने मंयक गुप्ता को 6-0, 6-4 से हराया। अंडर-18 आयु वर्ग में रनवीर सिंह ने ध्रुव को 6-1, 6-0 से, अनंत गुप्ता ने आदित्य सिंह को 6-2, 6-4 से हराया।