फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस खिलाड़ी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के टॉप वरीयता प्राप्त रणवीर सिंह ने पंजाब के आदित्य सिंह को 2-0 के अंतर से हराकर रूट्स आयटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रूट्स टेनिस अकादमी में जीरकपुर में खेले जा रहे टेनिस टूर्नामेंट में देश के कई शहरों से टेनिस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में ह्दय ने कंवर को 6-2, 6-0, संचित ठाकुर ने जसकिरत सिंह को 6-1, 6-1 से हराया। वहीं, गौरिश, त्रिशुभ कुमार, तेजस खोसला दक्ष ने भी अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में वेदेही ने प्रेरणा को 6-0, 6-0, निशा गर्ग ने सेहज को 6-2, 6-0, मन्नत ने अन्नया शर्मा को 6-1, 6-0, मनमीत कौर ने आशना को 6-1, 6-0 से मात देकर अगले दौर में पहुंची। लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग के मैच में टॉप वरीयता प्राप्त इरा ने हरजस कौर को 6-4, 4-6, 6-4 से, मनमीत कौर ने प्रेरणा को 3-6, 7-6, 7-6, से यशिका शर्मा ने वेदेही को 6-1, 6-2 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें