फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उद्घाटन पर 6.22 लाख के फूल लगाने वाला टेंडर रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वायु सेना की तरफ से सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस में विरासत केंद्र बनाया गया है। 8 मई को इस केंद्र का उद्घाटन होना है। कार्यक्रम की सजावट में यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से 6.22 लाख रुपये के फूल लगाने का टेंडर जारी किया गया था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद सोमवार को यह टेंडर रद्द कर दिया गया।वायु सेना के विरासत केंद्र का उद्घाटन आठ मई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से 8 मई के कार्यक्रम के लिए जारी टेंडर में 27 अप्रैल तक एजेंसियों से आवेदन मांगे गए थे। टेंडर के अनुसार 6.22 लाख रुपये में दीवारों पर गेंदे के फूलों की लड़ियां, गुलाब की स्टिक्स, सफेद-पीले समेत कई तरह के फूलों को लगाना था। शहर के कई लोगों ने कहा था कि कुछ घंटों के लिए 6.22 लाख रुपये के फूल लगाना जनता के पैसों की बर्बादी है। अमर उजाला ने सोमवार के ही अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद सोमवार दोपहर को इंजीनियरिंग विभाग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इस टेंडर को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर 15,600 वर्ग फुट में ये विरासत केंद्र बनाया गया है। केंद्र की गैलरी में पेंटिंग से गुजरते भारतीय वायु सेना के गौरवशाली इतिहास को देखने का मौका होगा। अब तक के एयर चीफ मार्शल के बारे में भी लोगों को तस्वीरों के माध्यम से बताया गया है। गैलरी से गुजरते हुए एक ओर वायु सेना के कार्यों का बखान होगा। वहीं दूसरी तरफ युद्ध में उपयोग हुए विभिन्न विमानों के छोटे मॉडल को रखा गया है। गैलरी में प्रवेश लेने से पहले तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट को रखा गया है। केंद्र में मिनी ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है, जिसमें कुल 20 सीटें हैं। ऑडिटोरियम में एयरक्राफ्ट की होलोग्राफिक तस्वीर का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें