फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ठंड की दस्तक: बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 11 Nov 2023 09:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के मुताबिक भले ही अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। यह अभी सामान्य से पांच डिग्री ऊपर बना है।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में ठंड ने दस्तक दे दी है। विभिन्न जिलों में शुक्रवार को बारिश के चलते तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तामपान सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले चार दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

शुक्रवार को अमृतसर में 10.0 एमएम, लुधियाना में 2.0, पटियाला में 1.0, पठानकोट में 2.0, फिरोजपुर में 3.5, जालंधर में 9.5, रोपड़ में 15.5 और एसबीएस नगर में 9.0 एमएम बारिश हुई। अमृतसर का अधिकतम तापमान 18.2, लुधियाना का 22.3, पटियाला का 22.8, पठानकोट का 19.9, बठिंडा का 24.0, फरीदकोट का 19.0, गुरदासपुर का 21.0, फतेहगढ़ साहिब का 22.5, जालंधर का 18.6, मोगा का 19.9, रोपड़ का 19.2 और एसबीएस नगर का 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक भले ही अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। यह अभी सामान्य से पांच डिग्री ऊपर बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें