जब वह बाला जी अस्पताल पहुंचा तो वहां पर फैक्ट्री से दो कर्मचारी मिले, जो उनके बेटे की पर्ची हाथ में थमा कर चले गए। पिता ने बताया कि वह अपने बेटे को बालाजी से प्रेम अस्पताल लेकर आया, जहां पर उसकी गुरुवार सुबह साढे़ 11 बजे मौत हो गई। पिता ने मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि बेटे के साथियों ने जान बूझकर पाइप डाली, जिस कारण उसकी मौत हुई है।
टिक-टॉक पर चार दोस्त बनाते थे वीडियो, हंसी मजाक में वारदात को अंजाम देने की आशंका
फैक्ट्री कर्मचारियों ने बताया कि हमेशा चार दोस्त एक साथ रहते थे। वह हमेशा टिक टॉक पर वीडियो डालते रहते थे। वह चारों एक साथ टिक टॉक बनाते थे। वह बुधवार रात भी एक साथ बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में मशीनों को साफ करने के लिए हवा की प्रेसर मशीन है, जिसको वह सभी हाथ में लेकर एक दूसरे की तरफ कर रहे थे।
उन्होंने आशंका जताई है कि तीनों में से किसी एक ने किशोर के गुदा में प्रेसर वाली पाइप डाली और उसके अंदर हवा भर दी थी। जब इस बारे में फैक्ट्री मालिक से बात हुई तो मालिक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसकी फैक्ट्री में कोई भी दीपक नाम का कर्मचारी काम नहीं करता।
मृतक दीपक के बड़े भाई ने बताया कि वह मूलरूप से गांव रामचंद्रपुर, जिला मिर्जापुर यूपी के रहने वाले हैं। उसका भाई बड़ा होकर पुलिस अफसर बनना चाहता था। वह अभी ओपन से 10वीं कक्षा में था। उसका 16 जनवरी को पेपर था जिसको देने के लिए वह गांव जाने वाला था।
परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर लगाए आरोप
- पिता के पास फैक्ट्री से फोन गया लेकिन जब वह फैक्ट्री पहुंचा तो किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।
- पिता ने मालिक के पास फोन किया और बच्चे को बचाने की बात कही लेकिन मालिक ने जेल कराने की धमकी दी।
- फैक्ट्री में छह माह से काम करता था लेकिन मालिक ने एक सेकेंड में किसी दीपक नाम के लड़के को पहचानने से मना कर दिया।
- पिता ने मालिक पर हत्या की आशंका, मालिक ने दी जान से मरवाने की धमकी।
अंत तक कहता रहा, पापा मुझे बचा लो, मुझे अभी जीना है
पिता ने बताया कि उसका बेटा दीपक अस्पताल में इलाज के दौरान कह रहा था कि पापा उसे बचा लो। वह अभी मरना नहीं चाहता। उसे अभी जिंदगी जीनी है। इतना कहकर उसने मुंह फेर लिया और उसकी मौत हो गई। पिता ने पुलिस को शिकायत दे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
चारों दोस्त थे और मजाक में तीन दोस्तों ने प्रेशर पाइप से दीपक की गुदा में मशीन से हवा भर दी। जिससे उसकी आंतें फट गईं और मौत हो गई। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -सुनील कुमार, एसएचओ, थाना मॉडल टाउन