फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरताज के सुरों के साथ एजूकेशन समिट का आगाज

Sat, 08 Feb 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आज टेक्किनल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट समिट का आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में सूफी गायक सतिंदर सरताज ने रंगारंग प्रस्तुति देकर समां बांधा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल भी मौजूद रहे। समिट का दूसरा सेशन इंडियन बिजनेस स्कूल में आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक राज्य के करीब 400 कालेजों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। पंजाब के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पंजाब सरकार, पीटीयू, निजी विश्वविद्यालयों तथा निजी क्षेत्र के कालेजों द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक मंच पर आकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह हस्तियां होंगी समिट में शामिल
राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजीस हैदराबाद के वाइस चासंलर आरवी राज कुमार, हीरो ग्रुप के जेएमडी सुनील कांत मुंजाल, साइंटिस्ट एवं पीटीयू के पूर्व चांसलर एसके सालवन, पीयू चंडीगढ़ के वाइस चांसलर अरुन कुमार ग्रोवर एवं टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के सचिव एआर तलवार समेत कई हस्तियां इस समिट में शामिल होंगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें