देश के किसी कोने में वनडे हो, टेस्ट मैच या फिर आइपीएल के मैच हो। ये शख्स जरूर नजर आता है और विदेशी भी इसके दीवाने हैं।
दिव्यांगता के बावजूद क्रिकेट का जनून इतना कि धर्मवीर वर्ल्ड क्रिकेटरों में अपनी पहचान कायम कर चुके हैं। धोनी, युवराज सिंह, विराट कोहली हों या फिर आस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज के जाने माने क्रिकेटर्स, सभी के आंखों के तारे है बालब्वॉय धर्मवीर।
देश के किसी कोने में भी वनडे, टेस्ट मैच या फिर आइपीएल के मैच हो, वहां वे जरूर मौजूद रहते हैं। विदेशों में आयोजित वर्ल्ड कप के मैचों में बालब्वॅाय के रूप में जा चुके हैं।
दिलचस्प बात यह है कि यहां पर जाने के लिए भारतीय क्रिकेटर्स और देश के क्रिकेट एसोसिएशन इनकी मदद करती है। भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए धर्मवीर शुक्रवार को पीसीए स्टेडियम पहुंचे। वह यहां पर मैदान के पास बाउंड्री पर गेंद को पकड़ते हुए दिखाई देंगे।