फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में बेहतर काम करने वाले 9 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार, सभी को मिलेंगे 21 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को राज्य पुरस्कार देने की लिस्ट जारी की गई है। इनमें सात शिक्षक, एक प्रिंसिपल और एक हेडमिस्ट्रेस का नाम शामिल हैं। इन सभी को 21-21 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें जीएमएसएसएस 8 की प्रिंसिपल रंजना श्रीवास्तवा, जीएमएचएस-36 की हेडमिस्ट्रेस शकुंतला, जीएमएसएसएस-35 की अंग्रेजी की लेक्चरर मनजीत कौर गिल, जीएमएसएसएस-16 की केमिस्ट्री की लेक्चरर नीरू सोफत, जीएचएस डड्डूूमाजरा के मास्टर भरत भूषण, जीएमएसएसएस-35 के डीपीई डॉ. गुरप्रीत सिंह, जीएचएस मलोया के मास्टर रवि जसवाल, जीएमएसएसएस-26 की फिजिकल एजुकेशन की लेक्चरर रमन पराशर, जीएमपीएस-49डी की जेबीटी टीचर रीतू कालरा का नाम शामिल है। कोरोना महमारी के चलते अभी अवार्ड सेरेमनी नहीं की जा रही है। सभी अवार्ड विजेताओं के बैंक खाते में अवार्ड में मिलने वाली राशि दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें