फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः शिक्षक ने बोर्ड पर लिखा ‘अलविदा बच्चों’ और कलासरूम में ही जहर खाकर दे दी जान

Fri, 26 Oct 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
Teacher - फोटो : demo photo
विज्ञापन
हरियाणा के एक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टीचर ने ब्लैकबोर्ड पर ‘अलविदा बच्चों’ लिखा और कैंपस में ही जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना रेवाड़ी के गांव जैनाबाद की है। यहां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत हिन्दी विषय के अध्यापक ने स्कूल परिसर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन


जहर खाने से पहले शिक्षक ने सातवीं कक्षा के बच्चों के सामने बोर्ड पर चाक से अलविदा बच्चों लिखा और उन्हें के सामने जहर खा लिया। अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर स्टाफ के सदस्य दौड़े आए और टीचर को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि शिक्षक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, लेकिन उसके परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में एक मामला बताया है, जो सुसाइड करने की वजह हो सकता है। खोल थाना पुलिस ने मृतक के भाई राजकुमार की शिकायत पर निमोठ निवासी प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में गांव के युवक के घुसने से क्षुब्ध था शिक्षक

demo pic
जानकारी के मुताबिक, गांव में रहने वाला एक युवक चार दिन पहले टीचर के घर में घुस गया था। उस युवक ने परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की थी, जिस वजह से वह क्षुब्ध था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गांव निमोठ निवासी राकेश कुमार (48) समीपवर्ती गांव जैनाबाद में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह वे वीरवार को भी स्कूल गए। दोपहर को वे सातवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ा रहे थे, कि उन्होंने बोर्ड पर चाक से अलविदा बच्चों लिखा।

बच्चे इससे पहले कुछ समझ पाते, उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। गांव में खबर फैलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा भी लग गया। सूचना मिलते ही खोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टीचर को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
      
मृतक के भाई की शिकायत के बाद गांव के ही एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- सुंदर लाल, जांच अधिकारी खोल थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें