फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर कम आने पर स्कूल में छात्र की पिटाई, परिजनों ने पुलिस बुलाई

Wed, 01 Feb 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Teacher beat student - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नंबर कम आने पर सेक्टर 20 स्थित एक  प्राइवेट स्कूल में छात्र की पिटाई करने से नाराज परिजनों ने टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। काफी देर तक स्कूल में हंगामे के बाद टीचर के माफी मांगी और फिर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 
विज्ञापन


सेक्टर 20 निवासी रवि शर्मा ने बताया कि सेक्टर 20 के आदर्श पब्लिक स्कूल में उनका बेटा चौथी क्लास में पढ़ता है। सोमवार को उनकी क्लास टीचर रीना ने कंप्यूटर का टेस्ट लिया। टेस्ट में उनके बेटे के 8 में से 7 नंबर आए। लेकिन टीचर ने किसी और का पेपर देखकर उसके  हाथ पर लोहे  कीस्केल से मारा। स्कूल से आने के बाद उनका बेटा काफी डरा और सहमा हुआ था। पांच - छह घंटे तक वह बिल्कुल चुपचाप रहा। इसके बाद शाम को उसने अपनी मम्मी को सारी बात बताई।

मंगलवार सुबह रवि ने प्रिंसिपल को घटना की शिकायत की। रवि का आरोप है कि  प्रिंसिपल के सामने ही टीचर ने कहा कि हां दो बार ही तो मारा है। जाओ जो करना है कर लो। जिसके बाद रवि ने सेक्टर 19 पुलिस स्टेशन जा कर टीचर के खिलाफ  लिखित शिकायत दी। थाने से जांच अधिकारी चंदर कुमार स्कूल पहुंचे। जिसके बाद टीचर ने रवि शर्मा से बच्चे को पीटने के मामले में लिखित माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। पुलिस ने कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मामले में स्कूल की प्रिंसिपल एस ठाकुर का कहना था कि  नंबर कम आने पर  टीचर हल्के से मारा गाल पर मारा था। टीचर और परिजनों में समझौता हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें