फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन उपचुनाव : चार ने किया नामांकन

Sat, 18 Oct 2025 12:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। तरनतारन उपचुनाव के लिए शुक्रवार को चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू और सच कहूं पार्टी के उम्मीदवार शाम लाल गांधी ने रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम तरनतारन के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजेश वालिया ने आम आदमी पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार करणबीर सिंह, शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर और शिरोमणि अकाली दल की कवरिंग उम्मीदवार कंचनप्रीत कौर ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह ने बताया कि तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। हालांकि, 19 अक्तूबर (रविवार) और 20 अक्तूबर (सोमवार, दिवाली) को अवकाश है। इन तिथियों पर नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकते। नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। चुनाव 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर, 2025 तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें