फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Sat, 18 Oct 2025 12:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। बरनाला मानसा रोड पर वीरवार रात गांव तामकोट के पास ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस चौकी ठुठियावाली ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गांव अकलियां का गगन शर्मा (32) और गांव रल्ला का जसपाल दास (30) काफी समय से शहर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करते थे। वे रोजाना अपने गांव बस से आते-जाते थे। वीरवार को वे अपने एक साथी का हालचाल जानने दुकान से बाइक लेकर चले गए। रात आठ बजे गांव तामकोट के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रॉले के साथ उनकी बाइक की भिंड़त हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जसपाल दास की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। वहीं, गगन शर्मा एक बच्चे का पिता था। पुलिस चौकी ठुठियावाली के जांच अधिकारी गुरजीवन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर ट्राॅला चालक अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें