फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया पर फेंका गया जूता सूंड ने वापिस मांगा, बताई अनोखी वजह

Sun, 18 Sep 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस विधायक तरलोचन सिंह सूंड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विधानसभा सदन में मजीठिया पर फेंका गया जूता कांग्रेस विधायक सूंड ने वापिस मांगा है। इसके पीछे उन्होंने अनोखी वजह बताई।
विज्ञापन


विधायक त्रिलोचन सिंह सूंड का कहना है कि मुझे तो मेरा जूता वापस चाहिए, उसकी विदेशों में खासी डिमांड है। हम लोग यहां पर तो बैठे हैं लेकिन विदेशों में बसे भारतीयों में इसकी खासी चर्चा है कि आखिरकार कौन सा वह बहादुर शख्स है, जिसने इतना बड़ा कदम उठाया है।

यह बात त्रिलोचन सिंह सूंड ने जालंधर में कही। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ यहां आए हुए थे। सूंड ने कहा कि विदेशों के 17 चैनलों ने उनसे संपर्क किया है कि जूता लेकर विदेश में उनके शो में आओ यहां पर काफी डिमांड है। वह अपने जूते की बोली भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूंड ने स्पीकर को लिखित में दी शिकायत

पंजाब विधानसभा सेशन - फोटो : अमर उजाला
सूंड इस बात को टाल गए कि जूता वल्टोहा की तरफ फेंका था, वह मजीठिया की तरफ कैसे चला गया। सूंड ने कहा कि उन्होंने अपने पार्टी प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया है और साथ ही स्पीकर को लिखकर शिकायत दी है।

कैप्टन ने कहा कि पूरी पार्टी सूंड के साथ खड़ी है और इस मामले में तत्काल स्पीकर को एक्शन लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। अब तक पुलिस को क्यों शिकायत नहीं की। इस पर कैप्टन ने कहा कि मामला अभी स्पीकर के पास है।

वहीं कैप्टन ने कहा कि स्पीकर इस मामले में विधानसभा की रिकार्डिंग डिलीट कर सकते हैं इसलिए रिकार्डिंग की जांच किसी फारेंसिक लेबोरेटरी से करवाई जानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें