फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: चंडीगढ़ में 15-18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा, दूसरी खुराक लगवाने वाले भी 60 प्रतिशत के पार

Mon, 09 May 2022 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

15-18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत तीन जनवरी 2022 को हुई थी। अभियान में शुरुआती दौर में लाभार्थियों की संख्या काफी ज्यादा रही लेकिन फिर बीच में रफ्तार धीमी पड़ गई।
विज्ञापन
छात्र को टीका लगाता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 15-18 वर्ष के किशोरों को पहली खुराक लगाने का लक्ष्य रविवार को पूरा हो गया। निर्धारित 72 हजार के लक्ष्य को पार करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कुल 72010 किशोरों का टीकाकरण कर यह सफलता हासिल की। हालांकि इस उम्र के किशोरों को पहली खुराक लगाने का क्रम फिलहाल जारी रहेगा। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि 15-18 वर्ष के किशोरों को टीका लगाने के लिए बनाए गए केंद्रों पर ही दूसरी खुराक लगाई जाएगी इसलिए जिन किशोरों की दूसरी खुराक लगवाने का समय पूरा हो गया है, वह बिना समय गंवाए जल्द से जल्द टीका लगवा लें।

विज्ञापन


15-18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत तीन जनवरी 2022 को हुई थी। अभियान में शुरुआती दौर में लाभार्थियों की संख्या काफी ज्यादा रही लेकिन फिर बीच में रफ्तार धीमी पड़ गई। संक्रमण दर बढ़ने और चौथी लहर की आशंका के बीच अभियान ने फिर गति पकड़ी और पहली खुराक लगाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी। अभियान के अंतर्गत अब तक 43531 किशोरों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है, जो करीब 60 प्रतिशत है। 

मंजीत सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ के चिह्नित किशोरों को पहली खुराक का लक्ष्य पूरा होने के बाद भी टीकाकरण जारी रहेगा क्योंकि यह राष्ट्रीय अभियान है। वहीं दूसरी तरफ 12-14 साल के 67.69 प्रतिशत बच्चों को टीके की पहली और 13.62 प्रतिशत को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें