फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की तान्या भाटिया-हरलीन कौर भारतीय महिला टीम में शामिल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगी

Fri, 06 Sep 2019 12:15 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तान्या भाटिया, हरलीन कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ की महिला क्रिकेटरों तान्या भाटिया और हरलीन कौर ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। टी-20 और वनडे सीरीज गुजरात के सूरत और वडोदरा में 24 सितंबर से 14 अक्तूबर तक खेली जानी है। एमसीएम डीएवी कॉलेज 36 की छात्रा और विकेट कीपर तान्या भाटिया वनडे और टी-20 सीरीज दोनों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


वहीं, लेग स्पिनर हरलीन कौर का चयन टी-20 के लिए हुआ है। हरलीन कौर दूसरी बार भारतीय महिला टीम में चुनी गई हैं। इस खिलाड़ी ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। हरलीन कौर ने बताया कि वह टीम में बतौर ओपनर खेलती हैं। इसके साथ लेग स्पिनर गेंदबाजी करती हैं। हरलीन के मुताबिक इस सीरीज में बेहतर करना है ताकि आगे भारतीय महिला टीम का हिस्सा बन सकें।

तान्या भाटिया इस सीरीज में बतौर विकेट कीपर खुद को साबित करना चाहती हैं कि वह देश की सबसे बेहतर महिला क्रिकेटर में से एक हैं।

 
विज्ञापन

मां पिता का सपना सकार करने में जुटी

तान्या भाटिया की मां सपना भाटिया ने बताया कि परिवार को उम्मीद थी कि बेटी साऊ अफ्रीका केखिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में चुनी जाएगी। तान्या शुरू से ही क्रिकेट को लेकर गंभीर रही है। रोजाना अभ्यास करना कभी नहीं छोड़ती। परिवार का सपना था कि तान्या एक दिन भारतीय टीम में जगह बनाए। इस पर वह पूरी तरह से खरी उतर रही है। उन्होंने हमेशा तान्या को खेलते हुए देखा है। वह पढ़ाई में अव्वल रहती है। तान्या बेहद मजबूत इरादों वाली लड़की है।

पिता से ली विकेट कीपर बनने की प्ररेणा
तान्या भाटिया के पिता कॉलेज और स्कूल की ओर से बतौर विकेट कीपर टीम में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने बेटी को भी विकेट कीपर बनाने की ठान ली। तान्या ने विकेट कीपर बनने की प्रेरणा पिता से ही ली। इसके साथ बल्लेबाजी में बेहतर करने लगी। सात साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। डीएवी स्कूल 8 में युवराज सिंह के पिता योगराज और कोच सुखविंदर बाबा से पांच साल क्रिकेट के गुर सीखे। मौजूदा समय में सेक्टर 36 स्थित जीएनपीएस अकादमी में कोच आरपी सिंह और जसवंत राय से कोचिंग ले रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें