फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल का मुकाबला नहीं कर सकतीं दूसरी पार्टियां: सुखबीर

Thu, 14 Apr 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी अकाली दल का मुकाबला नहीं कर सकती। क्योंकि अकाली दल का इतिहास संघर्ष और कुर्बानियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव वर्ष होने के चलते कांग्रेस और आप प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रही है, लेकिन शिरोमणि अकाली दल 25 साल तक सूबे के लोगों की सेवा करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इंदिरा गांधी की तरह सिख विरोधी हैं। किसानों व अन्य वर्गों को दी जा रही सुविधाओं पर सुखबीर ने कहा कि पंजाब के किसानों को जो विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, वे देश के अन्य किसी राज्य में किसानों को नहीं दी जा रही। उन्होंने किसानों के लिए निशुल्क बिजली, निशुल्क बीमा, किसान पेंशन स्कीम का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए 1.20 लाख नौकरियों का विज्ञापन जल्द ही जारी हो रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में 1000 स्किल सेंटर भी खोले जा रहे हैं। केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब विरोधी ताकतों को नाकाम करने के लिए पंजाबी एकजुट हो। उन्होंने कहा पंथ और सिख भाईचारे को कमजोर करने वाले हर प्रयास को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कांफ्रेंस में खलल डालने पहुंचे बेरोजगार लाइनमैनों को पीटा
बेरोजगार लाइनमैन मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का विरोध करने के लिए शिअद की कांफ्रेंस में अपने परिवार समेत पहुंचे। जब अकाली नेता कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पंडाल में मौजूद अकाली दल के वर्करों और पुलिस ने लाइनमैनों व उनके परिवार से मारपीट की। पुलिस ने कई बेरोजगार लाइनमैनों की पगड़ी तक उतार दी और उन्हें हिरासत में ले लिया ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें