डॉ. नीतू वर्मा ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में शबनूर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तमन्ना द्वितीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में अनील प्रथम, नीतिश द्वितीय व मोनिक तृतीय स्थान पर रही। मंच का संचालन प्रोफेसर दीपा, प्रोफेसर बबीता व प्रोफेसर सुरेश ने किया। डॉ. नीतू वर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेगा।
इस दिन सिंगिंग व डांसिंग प्रतियोगिताएं होंगी। 100 से अधिक विद्यार्थी इसमें हिस्सा लेंगे। डॉ. नीतू वर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं को कराने का मकसद राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल के लिए बच्चों को तैयार करना है। इस अवसर पर प्रोफेसर निर्मला, प्रोफेसर नीलम, प्रोफेसर कृष्ण, प्रोफेसर गुलाब, प्रोफेसर निशा, प्रोफेसर मंजू व प्रोफेसर रजनी उपस्थित रहीं।