फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम हैं कमाल के’ कॉमेडी शो में लगे हंसी के ठहाके, सामाजिक संदेश भी

Thu, 09 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
‘हम हैं कमाल के’ कॉमेडी शो में लगे हंसी के ठहाके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टैगोर थिएटर में वीरवार को हिंदी कॉमेडी शो ‘हम हैं कमाल के’ का आयोजन किया गया। इसे पंजाबी सभ्याचारक थिएटर ग्रुप के सदस्याें ने  प्रस्तुत किया। इस कॉमेडी शो के लेखक और निर्देशक कुलदीप सिंह भट्टी रहे। शो में कलाकाराें ने लोगों को हंसाने के साथ ही बेटियों को बचाने का संदेश भी दिया।  
विज्ञापन


कलाकाराें ने अपने अभिनय से वहां उपस्थित हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया। आयोजकाें ने बताया कि जिंदगी तेजी से निकलती जा रही है, हर घर में कोई न कोई समस्या होती है। आज एक दूसरे के लिए समय निकाल पाना भी मुश्किल होता जा रहा है। इस कॉमेडी शो के जरिए लोगों को हंसी के कुछ पल देने का प्रयास कॉमेडी शो के माध्यम से किया गया है।
विज्ञापन


इन कलाकारों ने किया काम
कुलदीप भट्टी, सूरज, गुरजीत सिंह, अमरिंदर सिंह, परमजीत, करण राज, संदीप, कमल, सिमी, शाल्वी, मिसेज रेखा शर्मा और रानी सुमन ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें