सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत वीरवार को अंग्रेजी के पेपर से हुई। पेपर सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक हुआ। बोर्ड की परीक्षा के लिए शहर में कई सेंटर बनाए गए थे। पेपर के लिए परीक्षार्थी टाइम से पहले सुबह से ही सेंटराें पर पहुंचने शुरू हो गए थे।
वहीं अंग्रेजी का पेपर देने के बाद छात्राें की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ के चेहरे खिले हुए थे तो कुछ स्टूडेंट्स प्रश्न छूट जाने से मायूस भी दिखाई दिए। परीक्षा देने पहुंचे एक स्टूडेंट रमेश ने बताया कि पेपर औसतन और आसान था, लेकिन पेपर के आखिरी में कुछ प्रश्न छूट गए। प्रश्न ज्यादा थे, इससे हल करने में समय ज्यादा लगा, जबकि तैयारी पूरी थी। वहीं स्टूडेंट शुभम प्रकाश ने कहा पेपर काफी लेंथी था, इसलिए एक-दो प्रश्न छूट गए। बाकि मेहनत तो पूरी की थी, अब तो रिजल्ट आने पर पता चलेगा।