टैगोर थिएटर में सोमवार को ‘अटकल पच्चू’ नाटक का मंचन किया गया। इसे सेवा ड्रामा रिपेट्री कंपनी की ओर से पेश किया गया। नाटक की निर्देशक सुखमनी कोहली थीं। नाटक में दिखाया गया कि कैसे जोकर अपनी जिंदगी को जीते हैं। वह आम लोगाें की तरह दुनिया नहीं देखते।
चीजों को समझने और देखने का उनका अलग नजरिया होता है। इस वजह से खुद अपने लिए समस्या खड़ी कर लेेते हैं। इन समस्याआें को सुलझाते हुए वह उसमें उलझ जाते हैं। यहीं कुछ दिखाया गया नाटक अटकल पच्चू में। नाटक में रिंकू जैन, प्रगृति शर्मा, जसविंदर सिंह, गगन, जसबीर कु मार, जसपाल सिंह, कामना ने विनोद शर्मा ने मंचन किया।