फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अभिनय से सत्य तक’ में दिखा एक एक्टर की जिंदगी का सफर

Tue, 24 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एक एक्टर की जिंदगी का सफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टैगौर थिएटर में ‘अभिनय से सत्य तक’ के मंचन में एक एक्टर की जिंदगी को खूबसूरती से दर्शाया गया है। कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से किया गया। जिसमें एक्टर, डॉयरेक्टर, लेखक मनोज मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से हॉल में बैठे दर्शकाें को अंत तक बांधे रखा।
विज्ञापन


 नाटक में एक एक्टर की जिदंगी के तमाम पहलुआें को दिखाया गया। कहानी मुंबई के एक अभिनेता पर आधारित है जिसके पास फिल्में होती हैं, वह इसमें पैसा भी कमाता है, लेकिन उसे शांति नही मिलती। शांति की खोज उसे सूफी के करीब लाती है। ‘अभिनय से सत्य तक’ में मनोज मिश्रा ने कई जाने माने नाटकाें के मुख्य अंशाें को लेकर इसे स्टेज पर मंचित किया हैं। इसमें रोमियो जुलिएट, अंधा युग, अशाढ़ का एक दिन जैसे प्रसिद्ध नाटक शामिल हैं। कार्यक्रम के बीच-बीच में मनोज मिश्रा सूफी गानाें पर भी जानदार प्रस्तुति देते हुए नजर आए।

‘अभिनय से सत्य  तक’ में एकमात्र किरदार निभाने वाले मनोज मिश्रा ने बताया कि वह पिछले 17 वर्षों से अभिनय क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और मुंबई में बच्चाें को अभिनय सिखाते हैं। इसके साथ ही वह कई फिल्मों में विभिन्न किरदार निभा चुके हैं। मनोज मिश्रा ने बताया कि यह मेरा पहला प्ले है जिसे मैने खुद ही लिखा, डॉयरेक्ट किया और अभियन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें