फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू दीप बस के मुलाजिमों पर महिला से दुर्व्यवहार का आरोप, किया चक्का जाम

Mon, 23 Jan 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
न्यू दीप बस के मुलाजिमों पर महिला से दुर्व्यवहार का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बठिंडा से चल कर फरीदकोट पहुंची न्यू दीप कंपनी की बस में सफर कर रही एक महिला व उसके बेटे ने बस के सह चालक व चालक पर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


यहां के जुबली सिनेमा के पीछे घटना के पश्चात पीड़त यात्रियों द्वारा बस के आगे लेट कर बस को रोक लिया गया व मौके पर एकत्रित हुए लोगों द्वारा चक्का जाम कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसपी गुरदीप सिंह व डीएसपी मनजीत कौर सैनी ने घटना का जायजा लिया। महिला की शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस  ने उक्त के चालक व सह चालक को हिरासत में लिया है।

डीएसपी मनजीत कौर ने कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर अरोपियों के खिलाफ फौजदारी का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार छिंदरपाल कौर अपने लडक़े व अन्य परिवारिक सदस्यों के साथ तरनतारन अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रही थी। नहरों पर बने बस स्टाफ पर बाईपास पर उतरने के लिए उन्होंने सह चालक को बस रोकने के लिए कहा लेकिन उन्होंने बस नही रोकी। सह चालक से शिकवा करने पर उसने महिला के थप्पड़ मार दिया और उसके लडक़े के साथ बदसलूकी की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें