म्यूजिकल इवनिंग में कलाकारों ने जमाया रंग
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में रविवार को म्यूजिकल इवनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ कल्चर अफेयर्स और हरियाणा कल्चरल अफेयर्स की ओर से किया गया। इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस मौके पर सेलिब्रेटी गेस्ट के तौर पर कल्याण जी और आनंद जी उपस्थित रहे। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश के गीत हमारे बीच हमेशा रहेंगे। इस मौके पर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर द वाइस ऑफ इंडिया के फर्स्ट रनरअप रहे दीपेश राही ने सुख के सब साथी , दुख में न कोय की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं कृष्ण सांवरे और त्रिवेणी ने जुगलबंदी में कभी तेरा दामन ना छोड़ेंगे की शानदार प्रस्तुति दी।