फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप का रोमांच मोहाली में मिलेगा, देखिए शेड्यूल

Wed, 09 Mar 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : file photo
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच के लिए मोहाली तैयार है। दरअसल मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में इस बार 6 मैच खेले जाने हैं। ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रशंसकों में इसे लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन


मोहाली में होने वाले 6 मैचों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। हालांकि काउंटर पर‌ टिकट खरीदने के लिए अभी किक्रेट प्रेमियों को इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल काउंटर पर टिकट बिक्री के संबंध में पंजाब क्रिकेट एसासिएशन की सोमवार को होने वाली बैठक में फैसला होगा। पीसीए में 22 मार्च को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड व 25 मार्च को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाना है। इन मैचों के लिए ज्यादा दर्शक जुटने की उम्मीद है।

दर्शक आईसीसी की वेबसाइट www.icc-cricket.com पर टिकट बुक करा सकते हैं। आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के कुल 6 मुकाबले खेले जाने हैं, जिनमें 3 पुरुष और 3 महिला वर्ग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : file photo
आईसीसी टी-20 महिला वर्ल्ड कप के मुकाबले
18 मार्च : न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड
20 मार्च : श्रीलंका बनाम आयरलैंड
27 मार्च : वेस्ट इंडीज बनाम भारत

आईसीसी टी-20 पुरुष वर्ल्ड कप के मुकाबले
22 मार्च : न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
25 मार्च : पाकिस्तान बनाम आस्ट्रेलिया
27 मार्च : भारत बनाम आस्ट्रेलिया

मोहाली में पहली बार भारतीय वुमंस टीम अपना जौहर दिखाएंगी। भारतीय वुमंस टीम का पहला मैच 27 मार्च को वेस्टइंडीज की टीम से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें