फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों जमीन मालिकों के नाम हुई एसवाईएल की भूमि

Fri, 18 Nov 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सतलुज यमुना लिंक नहर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एसवाईएल नहर के लिए एक्वायर की गई जमीन को पंजाब सरकार ने डी नोटिफाई कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार को माल विभाग नेे जमीन मालिकों के नाम इंतकाल करने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खरड़ तहसील के कुल 14 गांवों की 675 से 700 एकड़ के करीब जमीन आती है। करीब 1500 जमीन मालिकों के नाम इंतकाल करने की कार्रवाई की गई। 

माल विभाग के मुताबिक, जमीन के रिकॉर्ड संबंधी काम को मैनुअल कर दिया गया है। जबकि कंप्यूटरीकरण का काम शनिवार तक पूरा कर लिया जाएगा। विभाग को इस संबंधी जारी की गई नोटिफिकेशन के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


 इसमें कहा गया है कि एसवाईएल की जमीन उस समय के जमीन मालिकों के नाम मुफ्त कर दी गई है। खरड़ के नायब तहसीलदार सतिंदर पाल सिंह राणिके ने कहा कि काम जोरों पर चल रहा है। 

1231 के करीब जमीन मालिकों के नाम रिकॉर्ड चढ़ा दिए गए हैं। साथ ही पहले की तरह जमीन के मालिक बन गए हैं। इस दौरान मजात, टोडर माजरा, बत्ता, सिल्ल कपड़ा, बीबीपुर, धड़ाक खुर्द, बासियां, धबाली, मलकपुर, महिदूदपुर, रोड़ा, सोतल व सिल के किसानों के नाम जमीन की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें