एसजीपीसी के नए प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर
शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर को मंगलवार को गुरूद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में शिरोमणि अकाली दल की पटियाला शहरी व देहाती जत्थेबंदी, यूथ, स्त्री और अन्य विंगों समेत सिख संस्थाओं की ओर से बाबा बंदा सिंह बहादुर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बडूंगर ने कहा कि अफगानिस्तान समेत ईरान व इराक आदि मुस्लिम देशों में सिखों की सुरक्षा के लिए कमेटी केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय के जरिये वहां की सरकारों के साथ संपर्क कायम करके जरूरी कदम उठाएगी।
इसके अलावा विश्व के उन अन्य देशों जहां सिख की पहचान बाबत कोई संदेह हैं, उसको हल करने के बारे में भी प्रयास किए जाएंगे। आगे कहा कि पंजाब में पानी की समस्या सारे पंजाबियों की सांझी समस्या है और कमेटी भी इस बारे में सुचेत है।