फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL मुद्दे पर अलग तौर पर राष्ट्रपति से मिलेगी एसजीपीसी : बडूंगर

Tue, 29 Nov 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
एसजीपीसी के नए प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर
विज्ञापन
शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर को मंगलवार को गुरूद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में शिरोमणि अकाली दल की पटियाला शहरी व देहाती जत्थेबंदी, यूथ, स्त्री और अन्य विंगों समेत सिख संस्थाओं की ओर से बाबा बंदा सिंह बहादुर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर बडूंगर ने कहा कि अफगानिस्तान समेत ईरान व इराक आदि मुस्लिम देशों में सिखों की सुरक्षा के लिए कमेटी केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय के जरिये वहां की सरकारों के साथ संपर्क कायम करके जरूरी कदम उठाएगी। 

इसके अलावा विश्व के उन अन्य देशों जहां सिख की पहचान बाबत कोई संदेह हैं, उसको हल करने के बारे में भी प्रयास किए जाएंगे। आगे कहा कि पंजाब में पानी की समस्या सारे पंजाबियों की सांझी समस्या है और कमेटी भी इस बारे में सुचेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'नहर का निर्माण न करने की करेंगे अपील'

सतलुज यमुना लिंक नहर - फोटो : फाइल फोटो
इसके तहत राष्ट्रपति को मिलकर एसवाईएल नहर का निर्माण न करने की अपील की जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से शिरोमणि कमेटी पर काले धन को सफेद करने के लगाए आरोपों संबंधी बडूंगर ने कहा कि कैप्टन को राजनीति के लिए कम से कम गुरू घर को बख्श देना चाहिए।

 नोटबंदी पर कहा कि उन्होंने आरबीआई को कुछ और मोहलत देने की अपील की थी। लेकिन उनका जवाब नहीं आया। लेकिन एक बात अटल सच्चाई है कि गुरू घर न ही किसी का मंगता है और न ही गुरू घर को कभी घाटा पड़ता है। क्योंकि यह सबका सांझा घर है।
 
कुछ गुटों की ओर से सरबत खालसा किए जाने बारे बडूंगर ने कहा कि वह उन गुटों को खुद जाकर मिलेंगे। लेकिन इस समय हालात कुछ ऐसे हैं कि अब मिलना किसी नतीजे पर नहीं पहुंचेगा। सही समय आने पर वह मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें