फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL के मुद्दे पर भड़के सीएम बादल, कांग्रेसियों पर निकाली भड़ास

Sat, 25 Jun 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश​ सिंह बादल का संगत दर्शन प्रोग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर भड़क गए और उन्होंने कांग्रेसियों पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि किसी भी कांग्रेसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह पंजाब के पानी को हथियाने की गहरी चाल का अहम हिस्सा रहे हैं। सीएम बादल दूसरे दिन शुक्रवार को नकोदर विधानसभा क्षेत्र में संगत दर्शन के दौरान लोगों की मुश्किलें सुनीं।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारवार्ता में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हर नेता को याद करवाया कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ही थी, जिन्होंने पंजाब की तबाही के लिए इस नहर का शिलान्यास रखा गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत छोटे बड़े नेता ने उस समय उनका जोरदार स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि इस मामले पर निरंतर लड़ाई लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल की वचनबद्धता के बारे में प्रश्न करने का कांग्रेस के पास कोई अधिकार ही नहीं है।

सीएम बादल ने कहा कि हाईकमान के खिलाफ आवाज उठाने पर जोर क्यों नहीं दिया, जब उस समय पंजाब के अधिकारों को लूटा जा रहा था। इससे पहले कंग साबू में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को यह अहसास हो चुका है कि कांग्रेस किसी कीमत पर सता में नहीं आ रही, तो वह लोगों को झूठे सपने दिखाकर गुमराह कर रहे हैं। विभिन्न उच्च स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं में उपलब्धियां हासिल करने वाले मैरीटोरियस स्कूलों के विद्यार्थियों की प्राप्ति पर बादल ने संतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की उपलब्धि ने शिअद-भाजपा गठजोड़ सरकार की राज्य सरकार की गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाने की प्रतिबद्धता को ओर सुदृढ़ किया है। सीएम बादल ने होशियारपुर लैंड स्कैम की जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी है। शुक्रवार को सीएम बादल से पत्रकारों की ओर से होशियारपुर में शिअद नेताओं की ओर से जमीन का घोटाला करने का मामला उठाया गया था। इस दौरान बादल ने कहा कि इसकी जांच के आदेश विजिलेंस ब्यूरो को दे दिए गए हैं, जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें