फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, तीन पॉजीटिव केस

Thu, 21 Jan 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत होने का मामला सामने आया है। आईवी अस्पताल में भर्ती महिला की स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई। जबकि, स्वाइन फ्लू से पीड़ित तीन लोग शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। मृतक महिला गुरदीप कौर (60) हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली थी। जिला सेहत विभाग ने इस संबंध में हरियाणा सेहत विभाग को अलर्ट भेज दिया है। साथ ही संबंधित एरिया में जरूरी कदम उठाने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला को 16 जनवरी को गंभीर हालत में सेक्टर-71 स्थित आईवी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार रात महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा स्वाइन फ्लू से पीड़ित तीन नए केस भी सामने आए हैं।

तीनों मरीज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग तीनों मरीजों पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू ने जिला सेहत विभाग की भी नींद उड़ा दी है। सेहत विभाग के अधिकारियों की इस मामले में एक आपात मीटिंग हुई। इसमें स्वाइन फ्लू को लेकर डॉक्टरों को हिदायत दी गई।
विज्ञापन


जानकारी छुपाने पर आईवी को भेजा नोटिस
जानकारी के मुताबिक, आईवी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से ट्राइसिटी में पहली मौत हुई। सिविल सर्जन नीलम भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल मैनेजमेंट ने उन्हें इस बारे में सूचित नहीं किया। इसके चलते अस्पताल को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।

क्या कहना है अस्पताल प्रबंधन का
अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मुकेश ने बताया कि मरीज को 16 जनवरी को अस्पताल में लाया गया था। उस समय ही उसकी हालत नाजुक थी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। मरीज के स्वाइन फ्लू पीड़ित होने का अंदेशा होने पर सिविल सर्जन दफ्तर में सैंपल भेजा गया था। 19 जनवरी को स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव होने के संबंध में रिपोर्ट आई थी। जबकि 19 जनवरी की रात ही मरीज की 19 मौत हो गई थी।

यह हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण
किसी व्यक्ति को सर्दी-खांसी है। साथ ही उसे सांस लेने में तकलीफ है या 101 डिग्री से ज्यादा बुखार है तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह लक्षण स्वाइन फ्लू के हो सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें