फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से बंद पड़े स्वीमिंग पूल खुले, तैराकी के चाहने वालों के खिले चेहरे

विज्ञापन
सेक्टर-38 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्विमिंग करता एक परिवार। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शहर के निवासी बुधवार को स्वीमिंग पूल में उतरे। यूटी खेल विभाग ने कोविड-19 के समय से बंद पड़े स्वीमिंग पूलों को आम जनता के लिए खोल दिया है। यूटी के खेल विभाग के कई सेक्टरों में स्वीमिंग पूल बने हुए हैं जहां पर तैराकी सीखने वाले फॉर्म भरकर जमा करवा रहे हैं। इनमें स्टूडेंट, नॉन स्टूडेंट और आम पब्लिक भी शामिल हैं। खेल विभाग पिछले महीने से स्वीमिंग पूलों को खोलने की तैयारी कर रहा था। तैयारियों में पहले पूलों की सफाई करवाई गई। इसके बाद पूल में पानी को भरा गया। विद्यार्थियों के लिए 6 महीने की 1500 रुपये और अन्य के लिए 3000 रुपये फीस रखी गई है।
विज्ञापन

ऐसे मिल रहा है स्वीमिंग पूल में प्रवेश
तैराकी सीखने वालों के लिए यूटी खेल विभाग की वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध है। इस फॉर्म को भरने के बाद फीस खेल विभाग के सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पर जमा करनी होती है। इसके बाद फॉर्म के साथ कोविड के टीकाकरण और मेडिकल रिपोर्ट भी लगानी पड़ती है। इसके बाद ही स्वीमिंग पूल में प्रवेश मिलता है।
खेल विभाग के पास यहां हैं स्वीमिंग पूल
यूटी खेल विभाग के पास शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्वीमिंग पूल हैं। इनमें सेक्टर 38, 39, 50, 56, 43, 34 व मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर- 27 व 8 के सरकारी स्कूल, लेक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और सेक्टर- 23 में दो स्वीमिंग पूल हैं। इनमें एक ओपन और एक ऑल वेदर है। मनीमाजरा और सेक्टर- 23 के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में फिलहाल रेनोवेशन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें