महिंद्रा एंड महिंद्रा फार्म एक्विपमेंट सेक्टर की स्वराज डिवीजन ने मोहाली इकाई में अपना दस लाखवां ट्रैक्टर तैयार किया।
इस मौके पर एक समागम हुआ, जिसमें वर्कर, यूनियन पदाधिकारी और अधिकारी शामिल हुए। स्वराज डिवीजन के सीईओ हरीश चव्हाण ने बताया कि यह उपलब्धि हासिल करना गौरवपूर्ण बात है।
स्वराज पहले स्वदेशी विकसित ट्रैक्टर ब्रांड है, जिसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में 25 एचपी से 70 एचपी रेंज के ट्रैक्टर हैं। स्वराज के दो प्लांट मोहाली और चप्पड़चिड़ी में हैं। यहां से कई देशों को ट्रैक्टर निर्यात किए जाते हैं।