फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अणुव्रत भवन में स्वदेशी स्टाल बने आकर्षण

Tue, 21 Oct 2025 07:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी अपनाने का संदेश
विज्ञापन

मनीषी संत और बिट्टा ने की बच्चों की कला की सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-24 स्थित अणुव्रत भवन में इस बार दिवाली का पर्व पर्यावरण के रंगों में रंगा। इको-फ्रेंडली दिवाली के उत्सव में स्वदेशी और पर्यावरण हितैषी वस्तुओं के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों ने न केवल स्वदेशी का प्रचार किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में मनीषी संत मुनिश्री विनय कुमार आलोक ने कहा कि दिवाली का असली मोल प्रदूषण मुक्त उत्सव मनाने, प्रकृति की रक्षा करने और खुशियां बांटने में है। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने बच्चों की कला और रचनात्मकता की जमकर सराहना की। सेक्टर-20 के जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अजमल खान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने चंडीगढ़ के युवा कलाकारों को साधुवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अणुव्रत समिति चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. सलिल जैन ने बताया कि इको-फ्रेंडली स्टालों के जरिए युवा पीढ़ी को स्वदेशी अपनाने और विकसित भारत की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब हम प्रकृति का सम्मान करें और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें। डॉ. तेजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम पिछले दस वर्षों से साहित्य, शिक्षा और पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रयासरत है। स्टालों पर अणुव्रत समिति के मंत्री प्रदीप जैन, सुधीर जैन, अंकित जैन, सुभाष जैन, कैलाश जैन, नरेश गर्ग और किरण सुभाष ने बच्चों द्वारा तैयार सामानों की खरीदारी कर स्वदेशी का संदेश मजबूत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें