फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण, 31 दिसंबर तक आखिरी मौका ये काम करने का

Thu, 14 Dec 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
mobile app
विज्ञापन
चंडीगढ़वासी ध्यान दें, 4 जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो जाएगा। आपके पास 31 दिसंबर तक का समय बचा है, जल्दी से सहयोग करें। बता दें कि स्वच्छता एप डाउनलोड करने में शहरवासियों से बाजी मार ली है। एप को डाउनलोड करने और अपना फीडबैक देने में लोगों की भागीदारी के कारण चंडीगढ़ देश में चौथे नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


एक माह पहले चंडीगढ़ की रैकिंग 8वें नंबर पर थी। शहरवासी चाहें तो इस कैटेगरी में नंबर-1 पर ले जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए और शहरवासियों को स्वच्छता एप डाउनलोड करना होगा। अब तक 17 हजार से ज्यादा लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं। यहां पर प्रतिदिन 700 से 800 शिकायतें आती हैं जिन्हें 24 घंटे से पहले दूर किया जाता है।

स्वच्छता एप 31 दिसंबर तक डाउनलोड करके शहरवासी स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के लिए अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। इस एप को डाउनलोड करके शहरी विकास मंत्रालय यह देख रहा है कि चंडीगढ़ के लोग कितने सक्रिय हैं।
विज्ञापन


इस एप को डाउनलोड करने का शहरवासियों को फायदा भी मिल रहा है कि अब उन्हें सफाई के लिए पार्षदों और अधिकारियों के यहां पर आकर चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में चंडीगढ़ की रैकिंग दो से गिरकर 11 पर पहुंच गई थी।

इसका कारण यह था कि शहरवासियों का फीडबैक कम था जिसमें इस कैटेगरी में काफी कम अंक मिले थे। स्वच्छता एप मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। 4 जनवरी से स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर में सर्वे भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें