फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सिद्धू मूसेवाला के करीबी के घर की रेकी से दहशत, CCTV में कैद आरोपी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Thu, 04 Aug 2022 08:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

अज्ञात व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के बाद पुलिस ने कोटकपूरा रोड पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली ताकि रेकी करने वाले युवक का कुछ सुराग लग सके। डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
गली में तैनात पुलिस के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर जिले के गुरु अंगद देव नगर में एक व्यक्ति के घर की रेकी से मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। मोहल्ला निवासी रमनदीप सिंह भंगचड़ी के घर गुरुवार को एक युवक रेकी करता पाया गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रमनदीप का परिवार सिद्धू मूसेवाला का भी करीबी रहा है। 

विज्ञापन


रेकी के बाद पुलिस ने गली में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि रमनदीप सिंह विभिन्न सिख संगठनों से जुड़े रहे हैं। बताते हैं कि रमनदीप के परिवार का दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के साथ भी करीबी रिश्ता रहा है। यहां तक कि बताते हैं सिद्धू मूसेवाला रमनदीप के घर भी आ चुके थे। गुरुवार की सुबह एक मुंह बांधे पैदल युवक उनके निवास के पास रेकी करता दिखा। 

इसके बाद सूचना देने पर पुलिस ने मोहल्ले में सख्त सुरक्षा प्रबंध कर दिए और पुलिस ने दिनभर सुरक्षा बनाए रखी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, दिन भर गली में पुलिस की गश्त भी जारी रही। बताया जाता है कि रमनदीप सिंह के घर पर वर्ष 2016 में भी फायरिंग हो चुकी है। तब वह गांव भंगचड़ी में रहते थे। इस घटना के बाद से उन्हें पांच सुरक्षाकर्मी भी मिले हैं। 
विज्ञापन


पिछले करीब तीन वर्ष से शहर के कोटकपूरा रोड स्थित गुरु अंगद देव में रह रहे रमनदीप सिंह के घर के बाहर गुरुवार की सुबह करीब पौने नौ बजे एक मुंह बांधे युवक रेकी करता देखा गया। वह रमनदीप के घर के पास कई चक्कर काटता दिखा। सीसीटीवी कैमरे में रेकी करता युवक कैद हो गया है। 

पारिवारिक सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद डीएसपी जगदीश कुमार के नेतृत्व में थाना सिटी पुलिस दल उनकी गली में पहुंच गया और सुरक्षा प्रबंध बढ़ा दिया। अज्ञात व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के बाद पुलिस ने कोटकपूरा रोड पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली ताकि रेकी करने वाले युवक का कुछ सुराग लग सके। डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें