फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: गांव नारायणपुर में लोगों ने पकड़ा एक संदिग्ध, पुलिस पूछताछ में खुद को बताया बिहार का निवासी

Fri, 26 Jul 2024 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

ताछ मे इस व्यक्ति ने खुद को मुस्लिम बताया है और यह भी कहा है कि वह बिहार का रहने वाला है। आरोपी ने काले कपड़े पहने हुए है।
विज्ञापन
पकड़ा गया संदिग्ध। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र के गांव नारायणपुर में वीरवार रात एक संदिग्ध व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर पुलिस हवाले किया है। संदिग्ध की पहचान मोहम्मद हजरत अली पुत्र मोहम्मद खुदा दीन निवासी कतूर पकड़ी जिला मोतिहारी बिहार के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले यही व्यक्ति जेएंडके सीमा के पास कथलौर क्षेत्र में घूम रहा था। अब यह नारायणपुर में घूम रहा था, जिसके चलते लोगों ने इसे पकड़ लिया। लोगों ने संदिग्ध को पकड़ने का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा।
विज्ञापन


स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा संदिग्ध
पुलिस थाना तारागढ़ के जांच अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध मोहम्मद हजरत अली ने काले-भूरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। पुलिस हरजत अली से पूछताछ कर रही है। हालांकि वह पुलिस के सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। कभी कह रहा है कि वह काम के सिलसिले में बिहार से पठानकोट आया है, तो कभी कहता है कि वह यहां किसी व्यक्ति के पास काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में पेश कर सच जानेगी पुलिस
पुलिस ने जब हरजत अली से पठानकोट आने का कारण पूछा तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा। वहीं, पुलिस ने धारा 109 सीआरपीसी तहत संदिग्ध पर कार्रवाई करते हुए उसको कोर्ट में पेश किया। ऐसे में पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसका पहले देखे गए संदिग्धों से कोई लिंक तो नहीं है। हालांकि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी संदेह कर रही है। इसलिए कोर्ट में पेश कर दोबारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अभी तक मोहम्मद से कुछ बरामद नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें