संभाला कार्यभार, हरियाणा रेडक्रास में वाइस चेयरपर्सन भी हैं सुषमा गुप्ता
चंडीगढ़। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता को नियुक्त किया गया है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की ओर से नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं, उनका कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होगा।
हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता ने गुरुवार को सेक्टर-16 स्थित मुख्यालय में पदभार संभाला। फरीदाबाद निवासी सुषमा गुप्ता पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। सुषमा गुप्ता के पास हरियाणा रेडक्रास में वाइस चेसरपर्सन का भी प्रभार है। राज्यपाल की ओर से बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव का उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुषमा गुप्ता नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड हरियाणा स्टेट ब्रांच फरीदाबाद से भी जुड़ी हुई हैं, जहां पर नेत्र बाधित बच्चों को शिक्षा, प्रशिक्षण, स्वरोजगार, पुन: स्थापना, खेलकूद, क्रिकेट आदि में पारंगत किया जा रहा है। पदभार संभालने के बाद सुषमा गुप्ता ने मानद महासचिव की जिम्मेवारी सौंपने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी और बच्चों की भलाई के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य है, इसलिए बच्चों का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता रहेगी।