फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में औचक निरीक्षण: शिवालिक गार्डन में गंदगी पर भड़के निगम कमिश्नर, बागवानी विभाग के एसडीओ निलंबित

Wed, 04 Feb 2026 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

निरीक्षण के दौरान पार्षद दर्शना रानी ने गुरुकुल स्कूल से रेलवे अंडर ब्रिज तक नई सड़क बनाने की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिलेगा।
विज्ञापन
निगम कमिश्नर अमित कुमार ने किया मनीमाजरा का निरीक्षण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बुधवार सुबह मनीमाजरा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इलाके में फैली गंदगी, बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं और रखरखाव की कमी देखकर कमिश्नर ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कई स्थानों पर तुरंत सुधार के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


शिवालिक गार्डन का दौरा करने के दौरान भारी गंदगी और बदहाल व्यवस्थाएं मिलने पर कमिश्नर अमित कुमार ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने लापरवाही के लिए जिम्मेदार बागवानी विभाग के एसडीओ रोहित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कमिश्नर ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की देखरेख में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिवालिक गार्डन के बाथरूमों में गंदगी, टूटी सुविधाएं और साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई। यह दौरा उन्होंने वार्ड नंबर 5 की पार्षद दर्शना रानी के नेतृत्व में किया था। पार्षद दर्शन रानी ने बताया कि रखरखाव के अभाव में स्थानीय निवासियों व पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस पर कमिश्नर ने संबंधित विभाग को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद पिपली वाला टाउन स्थित सार्वजनिक शौचालय का जायजा लिया गया। यहां भी अनियमितताओं का अंबार मिला। पार्षद ने अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि नागरिक सुविधाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रेलवे लाइन के पास पड़े कूड़े के ढेर, मलबे और जंगली घास को लेकर भी चिंता जताई गई। पार्षद ने कहा कि इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है और झाड़ियों में असामाजिक तत्वों के छिपने से सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है।

निरीक्षण के दौरान पार्षद दर्शना रानी ने गुरुकुल स्कूल से रेलवे अंडर ब्रिज तक नई सड़क बनाने की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिलेगा। कमिश्नर ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर महंत रामेश्वर गिरी, पूर्व मेयर गुरचरण दास काला, शाम सिंह, राजबीर सिंह, भारतीय और गंगा बिशन गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पार्षद ने कहा कि वार्ड की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें