फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को गद्दार कहा: बोले- तुम वापस आओगे, बिट्टू ने दिया कुछ ऐसा जवाब, नहीं मिलाया हाथ

Wed, 04 Feb 2026 03:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार के साथ तल्खी बढ़ गई है। यह घटना दिल्ली में संसद के बाहर मकर द्वार के सामने हुई। 
विज्ञापन
राहुल गांधी ने हाथ बढ़ाया तो रवनीत बिट्टू ने हाथ मिलाने से मना कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद भवन में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी से हाथ नहीं मिलाया। दोनों नेताओं के बीच तल्खी बढ़ गई है। राहुल गांधी ने बिट्टू को गद्दार कह दिया और बोले कि तुम वापस (कांग्रेस में) जरूर आओगे। बिट्टू ने कहा, आप देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद रवनीत बिट्टू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने राहुल गांधी के साथ हाथ नहीं मिलाया। 

विज्ञापन


बिट्टू ने कहा कि जब में पार्टी (कांग्रेस) में था तो तब भी राहुल गांधी समझते थे कि वह ही सबसे बड़े देशभक्त हैं। क्योंकि उनके पिता ने शहादत दी है। तब भी मेरी पार्टी में यही लड़ाई थी कि मेरे दादा सरदार बेअंत सिंह ने भी शहादत दी है। कांग्रेस को इसी बात से परेशानी है कि सरदार बेअंत सिंह को भी शहीद कहा जाता है। 

बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने ही पंजाब में (1984 के दंगे) आग लगाई थी। हजारों सिखों को निशाना बनाया गया। गोल्डन टेंपल में गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंगों पर गोलियां चली। हमारी बहनों-माताओं का मर्डर तक करवाया गया। गांधी परिवार सिखों का कातिल है। 
विज्ञापन


बिट्टू ने कहा जब तक मैं आपके साथ (कांग्रेस पार्टी में) था तब तक मैं ठीक था, अब मैं भाजपा में हूं तो आप मुझे गद्दार कह रहे हैं। राहुल गांधी ने हाथ ऐसे आगे किया जैसे कोई राजा या शहंशाह हो। वो खुद को इस देश के मालिक समझते हैं। जब उन्होंने हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया तो मैंने कह दिया कि आप भी गद्दार हो और देश के दुश्मन हो। आप देश के खिलाफ और सेना के खिलाफ बात करते हो। सिखों के कातिल और हमारे गुरुद्वारों पर हमला कराने वाले गांधी परिवार के वारिस के साथ ये सरदार हाथ नहीं मिलाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें