फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजेवाला का दावा, सरकार ने 40 हजार लोगों को नौकरियों से निकाला

Mon, 16 May 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
सुरजेवाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला का दावा, सरकार ने 40 हजार लोगों को नौकरियों से निकाला। सुरजेवाला रविवार को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता एवं किसान खेत मजदूर के जिला प्रधान रणधीर सिंह मलिक द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि आज लोग रोटी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। 40 हजार लोगों को सरकार ने नौकरी से निकाल दिया, इनमें सात हजार बिजली, 12 हजार गेस्ट टीचर, पांच हजार कंप्यूटर टीचर और दो हजार विश्वविद्यालय के कर्मचारी शामिल हैं। अस्पतालों से एनएचआरएम के कर्मचारियों को निकाला गया है। व्यवसाय और बाजार बिल्कुल ठप है। पंचकूला से खास तौर पर मदर इंडस्ट्री एचएमटी को खास तौर पर मोदी सरकार बंद कर रही है। खेती बाड़ी की स्थिति और भी नाजुक है। किसानों को न धान की कीमत मिली और न कपास की। प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है। प्रदेश में चोरी, डकैती और दुराचार की घटनाएं बढ़ रही हैं।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भाजपा सरकार द्वारा शिकंजा कसने पर सुरजेवाला ने कहा कि खट्टर सरकार कांग्रेस से बदला लेने के लिए उन पर झूठे मामले दर्ज कर रही है। इन केसों में न कोई आधार है और न ही कोई तथ्य। केवल कांग्रेस को बदनाम करने का घिनौना षड्यंत्र रचा गया है। सच्चाई की जीत होगी और हुड्डा ने कोई ऐसा कार्य नहीं किया, जिसके लिए उन्हें या कांग्रेस को शर्मिंदा होना पड़े। इनेलो को भाजपा की बी टीम बताते हुए उन्होंने अभय चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह आरोप न ही लगाएं तो अच्छा होगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा शोभा ओझा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश पहले नंबर एक माना जाता था, लेकिन पिछले एक दो साल में राज्य में जो हालात हुए हैं, उससे प्रदेश की छवि खराब हुई। हरियाणा आज दंगे फसाद और किसान की बिगड़ती हालत के लिए जाना जाता है। प्रदेश में व्यापारियों को तंग किया जा रहा है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। मुरथल कांड के बाद सरकार का रवैया काफी निंदनीय है। एक तरफ प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है, लेकिन आज हरियाणा में महिलाओं से गैंगरेप के मामले बढ़ गए हैं।

इस मौके पर हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुमित्रा चौहान, एआइसीसी सचिव नीतू वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता, वंदना चौहान, वरिष्ठ नेत्री अंजलि बंसल, रणधीर सिंह मलिक, पार्षद ओमवती पुनिया, कुसुम गुप्ता, तरसेम गर्ग सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें