फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुरीला सफर दिल से दिल तक’ के बेहतरीन गीतों ने लोगों का दिल जीता

Sat, 28 May 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टैगोर थिएटर में ‘सुरीला सफर दिल से दिल तक’ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टैगोर थिएटर में आयोजित ‘सुरीला सफर दिल से दिल तक’ में शहर के युवा और उभरते हुए कलाकारों ने गाने पेश किए। इस कार्यक्रम के दौरान पेश किए गए गाने दिल पर केंद्रित रहे। इन गानों को डॉ. अरुणकांत ने म्यूजिक दिया। वहीं डॉक्टर अनिल शर्मा ने मंच पर दिल से जुड़े गाने गाए। पेशे से डॉक्टर बीमार लोगों को दवा और सलाह देकर उन्हें स्वस्थ बनाकर उनके जीवन में खुशियों के नए रंग भरते हैं। लेकिन मौका पाते ही मंच पर अपना जलवा दिखाकर लोगों का दिल भी जीत लेते हैं। 
विज्ञापन


आईएएस रोशन लाल ने भी गाने गाए
इस कार्यक्रम के दौरान आईएएस रोशन लाल विशेष अतिथि के रूप में वहां पर मौजूद रहे। उन्होंने ब्लैकमेल फिल्म का मशहूर गाना पल पल दिल के पास तुम रहती हो... गाया। इस दौरान हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने वहां पहुंचकर सभी लोगों को चौंका दिया। 

कार्यक्रम में सभी गाने दिल पर
रामपाल राघव ने है अपना दिल तो आवारा..., मनमोहन ने हाल क्या है दिलों का..., अमरपाली और दीपांशु ने लेकर हम दिवाना दिल..., काजल ने दिल में तुझे बिठाके..., जसप्रीत कौर ने दो दिल टूटे..., मिस्टर एवं मिसेज प्रसाद ने दिल की गिरह खोल दो... और दिल की नजर से..., डॉ. अनिल शर्मा ने भरी दुनिया में आखिर दिल... और इशारों इशारों में दिल लेने वाले... गाकर हॉल में बैठे सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर छोटे बच्चों ने भी गानों पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने के टिप्स
सुरीला सफर दिल से दिल तक कार्यक्रम के दौरान मंच से डॉ. अंकुर अहूजा ने दिल से संबंधी जुड़ी बीमारियों को दूर रखने के लिए लोगों को टिप्स भी दिए। डॉ. अंकुर (जो आईवीवाई हॉस्पिटल मोहाली में कार्डियोलॉजिस्ट हैं) ने मंच से बताया कि इस बीमारी को दूर रखने के लिए आप खाने-पीने की चीजों पर ध्यान दें, मीठे से परहेज करें, व्यायाम करें, वजन को कंट्रोल में रखें और धूम्रपान नहीं करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें