फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके में वायुसेना की कार्रवाई के बाद बोले शहीद के परिजन, 'मेरे बेटे के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि'

Wed, 27 Feb 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुरबेदी (रोपड़)
विज्ञापन
शहीद जवान कुलविंदर सिंह के पिता
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद कुलविंदर सिंह के पिता दर्शन सिंह ने कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। अब उन्हें थोड़ा सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कोई भी प्रशिक्षण शिविर न होने का दावा ठोक रहा था, भारत सरकार ने उसके कंट्रोल रूम को तबाह कर झूठ से पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उक्त हमले में जैश के ट्रेनर, सीनियर कमांडर और सैकड़ों जेहादियों के अलावा फिदायीन हमलों के लिए तैयार हो रहे आतंकवादियों समेत जैश-ए-मोहम्मद को चलाने वाला युसूफ अजहर मारा गया है। लेकिन असली सरगना मौलाना मसूद अजहर अब भी खुला घूम रहा है। जब तक उसे काबू नहीं किया जाता तब तक शहीदों के परिवारों को चैन नहीं आएगा। 

विज्ञापन

 पिता दर्शन सिंह ने कहा कि देश की तीनों सेनाओं को अधिकार देकर उनके हाथ खोल दिए जाने चाहिए। जिससे पाकिस्तान में चल रही आतंकवाद की फैक्ट्रियों का मुकम्मल तौर पर जल्द खात्मा किया जा सके। शहीद के पिता ने कहा कि अगर पहले ऐसी कार्रवाई हुई होती तो देश के कई सैनिकों की जिंदगियां बच सकती थीं। 

यह हमला मेरे बेटे के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि फौज और सरकार की उक्त कार्रवाई उनके शहीद पुत्र के लिए अब तक की सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। पाकिस्तान में दाखिल होकर आतंकवादियों के प्रशिक्षण कैंपों को नष्ट कर देना और लगभग 200 से 300 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार देना सरकार और सेना की बहुत बड़ी उपलब्धि है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें